OnePlus 13T and OnePlus 13 Mini आ रहा है Vivo और Oppo की बैंड बजाने, देखिये क्या है इसमें ऐसा खास

यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने वाला सबसे किफायती परफॉर्मेंस फ्लैगशिप हो सकता है। वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट में डिजाइन रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं

वनप्लस 13T/13 मिनी में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.31-इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले होने की उम्मीद है। यह वीवो के पहले कॉम्पैक्ट फोन, वीवो X200 प्रो मिनी के समान स्क्रीन साइज है।

वनप्लस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का 2x टेलीफोटो लेंस हो सकता है। फ्रंट कैमरा की जानकारी अभी गुप्त रखी गई है।

इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC हो सकता है जिसे ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो GPU के साथ जोड़ा गया है।

हैंडसेट में 6,000mAh की बैटरी होने की संभावना है, यह संभवतः 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

OnePlus 13 और 13R को भारत में ₹69,999 और ₹42,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था

OnePlus 13T/13 Mini के Q2 2025 (अप्रैल से जून के बीच) चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। जैसा कि बताया गया है, यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने वाला सबसे किफायती फ्लैगशिप हो सकता है